Breaking News

चोरी की भारी मात्रा में सोने-चॉदी के आभूषण बरामद, 04 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
शाहजहॉपुर। थाना श्यामदेउरवा, थाना पनियरा, थाना नौतनवा, थाना भिटौली व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा षनिवार को सूचना के आधार पर ग्राम चैपरिया नहर पुलिया के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशांदेही से चोरी की भारी मात्रा में सोने-चॉदी के आभूषण, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित/ खोखा कारतूस आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना श्यामदेउरवा पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त बब्लू के विरूद्ध जनपद जौनपुर, पीलीभीत, शाहजहॉपुर के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 15 अभियोग व अभियुक्त कल्ला के विरूद्ध कमिश्नरेट प्रयागराज के विभिन्न थानों पर चोरी आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं। इस सम्बन्ध में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बबलू, डोरी, कल्ला एवं टिल्लू निवासी ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहॉपुर।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES