Breaking News

भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विरोधियों को डराने का काम कर रही – अखिलेश

– भाजपा समझ ले यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं है : अखिलेश
वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली 18 दिसम्बर। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा, फिर भी समाजवादी पार्टी का रथ और हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। मैने पहले भी कहा था कि ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। कांग्रेस भी ऐसे ही इनके माध्यम से डराती थी। जनता, नौजवान और बेरोजगार तैयार है। सरकार बदल जाएगी।
रायबरेली में समाजवादी विजय रथ यात्रा के दूसरे दिन यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संस्थाओं के जरिए अपने विरोधियों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले यूपी की जनता उसका सफाया कर देगी। अधिकारी कठपुतली हैं। सरकार के इशारे पर नाचते क्यों हैं। बंगाल में भी भाजपा ने इसी तरह का नंगा नाच किया था। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हुई और सुश्री ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भाजपा की कार्य प्रणाली से जनता में बहुत नाराजगी है। समाजवादी पार्टी का विजय रथ चलता रहेगा। समाजवादी विजय रथ यात्रा को गाजीपुर से लखनऊ तक मिले प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES