Breaking News

भाजपा 19 दिसम्बर को प्रदेश के छह स्थानों से अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू करने जा रही – स्वतंत्र देव सिंह

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बताया कि पार्टी 19 दिसम्बर को प्रदेश के छह स्थानों से अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू करने जा रही है। इनके स्थान बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकर नगर, बलिया और गाजीपुर से शुरू होगी।
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिन्दू राजा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अम्बेडकरनगर से जन विश्वास यात्रा को संबोधित कर रवाना करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि मथुरा धाम से शुरू हो रही है। यात्रा का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। झांसी से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया जाएगा। बलिया से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि गाजीपुर से शुरू हो रही यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने यात्रा निकाली थी तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

Check Also

खेल धैर्य और अनुशासन गुण और टीम भावना, निष्ठा व नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं: पवन सिंह चैहान

– एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ में शौर्य 2025 खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A