Breaking News

प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शाहजहांपुर 18 दिसम्बर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जनपद शाहजहांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इससे पूर्व, प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे के ‘वॉक-थू्र’ का निरीक्षण किया।
      उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लम्बाई का गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के 12 जनपदों मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा प्रयागराज से होकर गुजरेगा। प्रारम्भ में 06 लेन का यह एक्सप्रेस-वे भविष्य में 08 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ गंगा समस्त प्रगति व उन्नति की स्रोत, सारे सुख देने वाली तथा सारी पीड़ा सह लेने वाली हैं। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेस-वे भी उत्तर प्रदेश की प्रगति के द्वार खोलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे से आच्छादित जनपदों के निवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 600 किलोमीटर लम्बाई के इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर 36,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शाहजहांपुर की धरती काकोरी की घटना के महानायक पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां तथा परमवीर चक्र विजेता श्री यदुनाथ सिंह की धरती है। यह ‘जय जवान, जय किसान’ को चरितार्थ करने वाली धरती है।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा, मंत्री सतीश महाना, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राज्य मंत्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

लखनऊ में यूपी-बिहार के बीच बस सेवाओं के विस्तार पर बनी सहमति, नए हाईवे पर तय होंगे नए मार्ग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES