Breaking News
????????????????????????????????????

मुख्यमंत्री ने 541 करोड़ रु0 लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
हरदोई 2 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पहली बार स्वामित्व योजना के अंतर्गत जहां पर किसी गरीब का मकान या झोपड़ी है, उस जमीन का मालिकाना अधिकार उसे प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में 75 लाख परिवारों को उनके घर के मालिकाना हक की सुविधा दी जा चुकी है। राज्य सरकार ने तय किया है कि आगामी दिसम्बर तक प्रदेश के 01 करोड़ 25 लाख परिवारों को यह अधिकार हर हाल में उपलब्ध होना है। जबकि पहले गरीब गांव में जिस जमीन पर अपना मकान या अपनी झोपड़ी बनाकर रहता था, दबंग वहां से उसे हटा देते थे। किसी आपदा की चपेट में मकान आने पर दोबारा वह मकान बना पायेगा, इसका उसे कोई भरोसा नहीं था।
मुख्यमंत्री की आज जनपद हरदोई में 541 करोड़ रुपए लागत की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जनपद हरदोई के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, हर घर नल से जुड़ी इन विकास परियोजनाओं को दीपावली पर्व और नारी शक्ति के वंदन का उपहार कहा और हरदोईवासियों को इन विभिन्न विकास परियोजनाओं की बधाई दी।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, टूलकिट, प्रतीकात्मक चेक, प्रमाण पत्र व चाभी प्रदान कीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी स्थल पर दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरण तथा एफ0पी0ओ0 से जुड़ी 04 महिला किसानों को ट्रैक्टर की चाभी भी प्रदान की।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES