Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 नवम्बर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा उल्लिखित अनुसार 30 अक्टूबर,2023 से 5 नवंबर,2023 तक भ्रष्टाचार का विरोध करें। राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और बड़े पैमाने पर जनता के बीच P.I.D.P.I., सतर्कता, ईमानदारी और नैतिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. विषय के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में U.B.I. ने B.O.I. के साथ, नडियाद (उनके जन्म स्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 148 किलोमीटर की रैली का शुभारंभ किया है। दोनों बैंकों के शीर्ष प्रबंधन ने वीसी के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का संदेश अखिल भारतीय स्तर पर उपस्थित सभी लोगों को सूचित किया गया। इसके साथ ही बैंक के कार्यपालक निदेशकों द्वारा वरिष्ठ कार्यपालकों के साथ P.I.D.P.I. पर एक कार्टून पुस्तक, धोखाधड़ी रोकथाम पर पुस्तक, सत्यनिष्ठा और सतर्कता अग्र दल के साथ बैंकिंग पुस्तक का भी विमोचन किया गया। समारोह के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर विशेष ध्यान देने वाली फिल्में और जिंगल्स जारी किए गए।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES