Breaking News

प्रसपा लोहिया के जिला कमेटी का गठन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
गाज़ियाबाद 12 दिसंबर। साहिबाबाद स्थित माहिरा पैलेस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी ने अपनी कमेटी को गठित करते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में यह पार्टी राजनीतिक दलों को चुनाव में जोरदार टक्कर देगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह चाबी है और हमारी पार्टी के गठबंधन के बिना प्रदेश में किसी की सरकार नहीं बनेगी।
जिला मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी ने जिला कमेटी के 51 सदस्यों की नवगठित कमेटी के सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जिला पदाधिकारी बना कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया ।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव सेवा राम कसाना, वरिष्ठ नेता महबूब लारी, प्रदेश सचिव योगेंद्र नितिन यादव जिला अध्यक्ष यू जनसभा महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, हाजी कमरुद्दीन, बुद्धि प्रकाश त्यागी कारी अयूब हसन, ठाकुर प्रशांत सिंह लोहिया वाहिनी अध्यक्ष, शिव प्रताप यादव मेहरबान चौधरी हाजी रईसुद्दीन मौजूद रहे l

Check Also

सरयू के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट पर सरयू नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES