Breaking News

भेड़िये ने फिर हमलाकर दादा पोते पर हमला कर किया घायल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बहराइच। तमाम बयानों के बाद भी बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी है। शुक्रवार को भेड़िये ने एक बुजुर्ग और उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर घायल कर दिया। जिले के कोतवाली दोहात के ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में भेड़िये ने कृपाराम (60) व उनके पोते सत्यम (03) पर हमला कर भेड़िये ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी गांव में एक बच्चा घायल हुआ था।
बताते चलें कि बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। संगम लाल की मां जनक दुलारी ने बताया कि भेड़िए ने बेटे पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गया।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES