Breaking News

गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले—रात में सजेगी बॉलीवुड नाइट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। 11 से 17 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर की वैभव, यश और कीर्ति को आज देशभर में स्वीकार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों के गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने हर क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, जिससे प्रदेश की छवि देश-दुनिया में प्रभावित हुई थी। अब कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। उन्होंने बताया कि विकास और बेहतर व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में अब तक 173 करोड़ पर्यटकों का आगमन हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोरखपुर सहित पूरा प्रदेश आगे भी नई दिशा में प्रगति करता रहेगा।
गोरखपुर महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और मनोरंजन से जुड़े विविध आयोजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। महोत्सव परिसर में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ सरकारी और व्यावसायिक स्टॉल लगाए गए हैं। सहारनपुर का फर्नीचर, गुजरात की दरी, खुर्जा की पॉटरी सहित विभिन्न राज्यों के उत्पाद यहां उपलब्ध हैं। खाने-पीने के स्टॉलों के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए भी विशेष आकर्षण हैं। महोत्सव में लोगों का उत्साह देखने लायक है। बड़ी संख्या में लोग परिवार संग पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं। देर रात बॉलीवुड नाइट सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएंगी।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES