Breaking News

सहायक शिक्षिका का शव कमरे में मिला, पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर। नवाबगंज में तलाकशुदा शिक्षिका ममता पांडेय (55) का शव उसके कमरे में मिला। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लियज्ञं शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज निवासी ममता पांडेय (55) घाटमपुर ब्लॉक के महुआपुर गांव स्थित परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका पर कार्यरत थीं। शुगर और अन्य बीमारियों के चलते कुछ दिनों से अवकाश पर थीं। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल किसी तरह के आरोप की बात सामने नहीं आई है।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES