Breaking News

अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न युवाओं का गरबा महोत्सव : सांवरिया -2

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अव्यवस्थाओं के बीच युवाओं का गरबा महोत्सव सांवरिया -2 संपन्न हो गया।
विगत वर्ष की भांति इस बार भी सांवरिया इवेंट ग्रुप ने लखनऊ में गरबा महोत्सव का आयोजन किया था। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 6 बजे से ही युवा लड़के लड़कियों का प्रवेश शुरू हो गया था। सभी रंग बिरंगे परिधानों में हाथों में डांडिया लिए हुए थे। जिनका उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्टार मेकर्स के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना से प्रारंभ हुई। इसके बाद उत्सव में आए युवाओं द्वारा सामूहिक गरबा नृत्य शुरू हुआ। गरबा नृत्य में प्रौढ़ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी की भी उपस्थिति दिखाई दी।
कार्यक्रम में भारी अव्यवस्थाओं और बाउंसर्स की मनमानियों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कार्यक्रम में काफी अंधकार होने के कारण डांडिया नृत्य में लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। अंधेरा होने के कारण युवाओं में सेल्फी ना ले पाने का अफसोस दिखाई दे रहा था। गेट पर प्रवेश न पाने के कारण कई युवा वापस लौट गए।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *