Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी का आभूषण बरामद, 04 गिरफ्तार, बोलेरो भी बरामद

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शामली। थाना-थानाभवन व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षुक्रवार को नांगल पुलिया हसनपुर लुहारी के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त आशीष घायल हो गया, जिसे अभियुक्त तन्मय, अस्मित, अक्षय कुमार उर्फ गोयल सहित गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 70 हजार रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी का आभूषण, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन आदि बरामद हुए। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
       उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2024 को थाना-थानाभवन क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना थानाभवन पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना-थानाभवन पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
आशीष निवासी ग्राम सपोलिया थाना सिधौली जनपद शाहजहाँपुर।
तन्मय एवं अस्मित निवासी तपोवन थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड।
अक्षय कुमार उर्फ गोयल निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *