Breaking News

16 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, 01 गिरफ्तार

वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर षुक्रवार को ग्राम तेलीपुरा के पास से अभियुक्त सद्दाम को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/ निशानदेही से लगभग 16 लाख रूपये कीमत के भारी मात्रा में चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, चोरी के 02 हजार रूपये नगद आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.10.2024 को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण, रूपये आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानो में हत्या, चोरी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: सद्दाम निवासी 62 फुटा रोड़ मोहल्ला इकराम थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES