Breaking News

यूपी कांग्रेस में महर्षि बाल्मीकी की जयंती बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गयी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महर्षि बाल्मीकी की जयंती बड़े ही उल्लास के साथ मनाई गयी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने परिर्वतन चौक पर महर्षि बाल्मीकी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में महर्षि बाल्मीकी के चित्र पर मार्ल्यापण और पुष्प अर्पित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव व उत्तर प्रदेश सहप्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें बुरे मार्ग से सही मार्ग पर आने की प्रेरणा देता है। यदि हम अपने जीवन को बदलने की ठान लें तो फिर हमें अपने जीवन को सफल बनाने से कोई बुराई नहीं रोक सकती। हर वर्ष महर्षि वाल्मीकि की जयंती को उत्साह से मनाकर हम एक नई ऊर्जा तथा प्रेरणा धारण करते रहेंगे।
पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि भगवान श्री राम और उनके उत्तम आचरण का परिचय बाल्मीकी की रामारण से ही मिलता है। वहीं प्रशासन प्रभारी श्री योगेश दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहला महाकाव्य रामायण के रूप दिया, जिसमें प्रभु राम का परिचय पूरे संसार से कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव शिव पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह, संजय सिंह, पंखुड़ी पाठक, मुकेश चौहान, सिद्धिश्री, सोनम निषाद, संजय मौर्या, रितेश बाल्मीकी अभिषेक बाल्मीकी, राजीव रत्न राजवंशी, सतीश चन्द्र भारती आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *