Breaking News

भाजपा नेता नीरज सिंह ने व्यापारियों को “शाने अवध” सम्मान से नवाजा, दिलाई भाजपा की सदस्यता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा विजय दशमी के पावन पर्व पर 251 व्यापारियों को शाने अवध सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद सभी व्यापारियों को भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी एवं संचालन मोहित सोनी ने किया।
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा असत्य पर सत्य की जीत विजय दशमी के पावन पर्व पर विशाल व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन फैजुल्लागंज लखनऊ में किया गया। उक्त कार्यक्रम में व्यापारी हित अथवा जनहित में कार्य करने वाले 251 व्यापारियो को भाजपा नेता नीरज सिंह ने शाने अवध सम्मान से नवाजा। नीरज सिंह ने देश के विकास में व्यापारी समाज का अतुलनीय योगदान बताया और व्यापारी समाज का आभार व्यक्त किया। नीरज बोरा ने कोरोना काल में लॉक डाउन होने के बाद भी व्यापारी समाज द्वारा दी गई सेवाओं की सराहनीय की। भाजपा नेता नीरज सिंह ने सभी व्यापारियो को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत मोबाइल द्वारा सदस्यता दिलायी। कार्यक्रम में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में इंद्रा नगर इकाई का विस्तार किया गया। मनोयन पत्र विधायक नीरज बोरा द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा, अजय त्रिपाठी मुन्ना एवं भारी संख्या में व्यापारी रहे।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES