Breaking News

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट

– राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, स्टार्ट-अप, कृषि, निवेश, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहर से सम्बन्धित पहलुओं पर चर्चा की
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मंगलवार को राजभवन, लखनऊ में भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह अधिकारी विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के *मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम* के अंतर्गत 1 से 5 सितम्बर तक उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आए हुए हैं।
राज्यपाल ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शासन-प्रशासन और विकास योजनाओं की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अनुभव विदेश सेवा में कार्य करते समय भारत की सकारात्मक छवि को और सशक्त बनाएगा।
राज्यपाल ने अधिकारियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, कृषि, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ हुए समझौतों से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। राज्यपाल ने राजभवन की विभिन्न सामाजिक पहलें भी साझा कीं, जिनमें बच्चों के लिए बैंड व एसपीसी प्रशिक्षण, 40 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को संसाधन किट उपलब्ध कराना, टीबी उन्मूलन अभियान, ट्रांसजेंडर कल्याण और नशा मुक्ति प्रयास शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को राजभवन से प्रकाशित पुस्तकें भी भेंट कीं।
अधिकारियों ने मार्गदर्शन व समय देने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी और अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES