वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों में सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी को नई गति और मजबूती मिलेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुँच बनाना है। इसी उद्देश्य से सहप्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि वे पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचा सकें।
नवनियुक्त सहप्रभारियों में ओ. डी. त्यागी (गाज़ियाबाद) किसान प्रकोष्ठ, वीरपाल दिवाकर (अलीगढ़) सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ, अशोक निरंजन (झांसी) खेल प्रकोष्ठ, सुनील चरोरा (बुलंदशहर) पंचायती राज प्रकोष्ठ, मुकेश सैनी (शामली) युवा प्रकोष्ठ, उमाशंकर वाजपेयी (सीतापुर) प्रोफेशनल मंच, कुँवर अयूब हसन (सहारनपुर) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जितेन्द्र राय (गाजीपुर) श्रम प्रकोष्ठ, रूपेश चौधरी (आगरा) पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, महिपाल पटेल (बस्ती) छात्रसभा, सिंहासन प्रसाद गुप्ता (कुशीनगर) व्यापार प्रकोष्ठ, मुन्ना लाल दिनकर (बांदा) एससी/एसटी प्रकोष्ठ, सुजाता चौधरी (मथुरा) महिला प्रकोष्ठ और अशोक सिंह (बस्ती) सहकारिता प्रकोष्ठ शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राय ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त सहप्रभारी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे और पार्टी की जनसेवी नीतियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएँगे।