Breaking News

पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी समाज सम्मेलन में मिशन IAS पर चर्चा

– जोधपुर महाधिवेशन पर भी चर्चा हुई
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
चित्रकूट। पूर्वी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को चित्रकूट स्थित दास हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और शैक्षणिक अभियानों को नई दिशा देने पर विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन में जनवरी 2026 जोधपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा महामंत्री अजय काबरा ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन की विशेष अतिथि मिसेज यूनिवर्स डॉ. रूपाली मोहता रहीं, जिन्होंने जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव से जीवन को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने जानकारी दी कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, गोंडा, अमेठी, सीतापुर, लखीमपुर सहित 35 जिलों से समाजबंधु सम्मेलन में शामिल हुए। बैठक में “मिशन IAS” जैसे शैक्षणिक अभियानों को गति देने, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु योजनाओं के प्रसार और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार कोठारी, श्रीराम माहेश्वरी, रवींद्र गांधी, विनम्र माहेश्वरी, लोकेन्द्र करवा, नवल माहेश्वरी सहित महिला व युवा संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। समाज हित में योगदान के लिए श्रीराम माहेश्वरी, विनोद प्रकाश और मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। संचालन नंदु विनम्र माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन भी किया गया।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES