Breaking News

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय शुभकामनाएं दीं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के शुभावसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए अपनी मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में माँ दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व रहा है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं, इनके अनन्त रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। वर्ष में दो बार नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। शारदीय नवरात्रि का आयोजन, सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ एवं मंगलमय हो यह मेरी कामना है।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES