Breaking News

विधानसभाध्यक्ष ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है I विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु हर साल हम इस दिन को उत्साह से मनाते हैं l
हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक है l हिंदी हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है l हम सभी को हिंदी भाषा के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए I हिंदी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करके ही हम हिंदी भाषा का सही अर्थ में सम्मान कर सकते हैं l

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES