Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल की विशाल जनसभा देवरिया में 15 मार्च को, जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। 27 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी की विशाल जनसभा 15 मार्च को देवरिया जनपद के चीनी मिल मैदान में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, मंत्री अनिल कुमार, विभिन्न राष्ट्रीय पदाधिकारी, विधायकगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

डॉ. राय ने कहा कि पूर्वांचल में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और किसानों, युवाओं तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आजमगढ़, गाजीपुर और मऊ में भी शीघ्र ही बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।

संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अगस्त और सितंबर में प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित कर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। झांसी, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ और बनारस में हाल में संपन्न बैठकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।

डॉ. राय ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही गन्ना मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Check Also

अमृतलाल नागर के नाम पर चौक चौराहा, पुण्यतिथि पर महापौर ने किए विकास कार्यों के शिलान्यास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में महान साहित्यकार अमृतलाल नागर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES