Breaking News

महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क कोविड- 19 टीकाकरण का शुभारंभ किया गया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 13 सितम्बर। आज दिनांक 13.09.2021 को समय 11.00 am बजे से 03.00 pm बजे तक महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क कोविड- 19 टीकाकरण का शुभारंभ एक साप्ताहिक अभियान के तहत किया गया।
ततपश्चात डॉ. निशा सिंह (नोडल अधिकारी महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ) विद्यापीठ ने बताया की यह अभियान 13 से 18 सितम्बर तक विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर चलाया जाएगा। जिसमे 11.00 am से 02.00 pm बजे तक विश्वविद्यालय की छात्राओं व 02.00 pm बजे से 03.00 pm तक छात्र व विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े अन्य लोगो को लगाया जाएगा। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने कहा कि इस अभियान में लगे विश्वविद्यालय की यह टीम पूरी ततपरता से इस अभियान में लगी है और कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से वंचित ना रहे है इसलिए एक साप्ताहिक अभियान के तहत यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस स्वास्थ केंद्र पर आयोजन मंडल के रूप में डॉ. संगीता घोष, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. नीरज धनकड़, डॉ. किरण सिंह, डॉ. अर्चना गोस्वामी, डॉ. सुरेखा जयसवाल, डॉ. अभिलाषा जयसवाल रही।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES