Breaking News

समाजवादी छात्र सभा ने दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों की लिए ज्ञापन दिया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। आज दिनांक 13 सितम्बर 2021 को समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, लखनऊ के माध्यम से समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव एवं छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मो0 जुहैब कुरैशी के नेतृत्व में सौंपा गया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि कोरोना काल के इस विपत्ति के समय भी सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है, पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखना भी दुर्लभ हो गया है। उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं, जोकि उनके भविष्य के लिए एक अभिषाप साबित हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव तुषार त्रिपाठी, महानगर महासचिव अजीत यादव, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, प्रदेश सचिव छात्रसभा सर्वेश शुक्ला, मंजीत यादव, फैक खान, परवेज अहमद, अरविन्द यादव, रतेन्द्र विक्रान्त सिंह, सुजीत यादव, आदर्ष श्रीवास्तव, विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय सैनी, महानगर उपाध्यक्ष जीतू कश्यप, विधानसभा अध्यक्षों में ललित रावत, हसीब गाजी, जयसिंह यादव समेत हिमांशू संघर्षी, हर्ष यादव, योगेश शर्मा, आशीष पाल, मानस पटेल, मोहित पाल, अतुल यादव, दिलशाद अहमद, कार्तिक पाण्डेय, विनोद लोधी, प्रदीप रावत, आदर्श रावत, अंकित, आनन्द, मो0 समीर, बिलाल अहमद, शरद यादव सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *