Breaking News

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल ने दी श्रद्धांजलि

– उनके एकता के विचारों को किया नमन
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीपीओ स्थित विधानसभा के समीप स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रोफेशनल मंच के अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश सचिव अफसर अली सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मयंक त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके उपरांत प्रदेश मुख्यालय पर सरदार पटेल के सिद्धांतों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि आज़ादी के बाद बिखरे भारत को एक सशक्त और अखंड राष्ट्र के रूप में संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य सरदार पटेल ने किया। रियासतों के एकीकरण के माध्यम से उन्होंने देश की एकता और अखंडता को स्थायी आधार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों के दौर में सरदार पटेल के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रोफेशनल मंच के अध्यक्ष अंबुज पटेल ने उन्हें एक कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनकी नीतियाँ आज भी मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES