Breaking News

पवन सिंह चौहान बने उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति के सदस्य, वित्तीय पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जनपद सीतापुर से विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस आर ग्लोबल स्कू🌹 एवंं एस आर ग्रुप आफ इंस्टिट्यूट के संस्थापक पवन सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक लेखा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। लोक लेखा समिति को राज्य विधानमंडल की सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली वित्तीय समितियों में गिना जाता है। इसे सदन की “आँख और कान” कहा जाता है, क्योंकि यह सरकार द्वारा किए गए व्यय, सार्वजनिक धन के उपयोग और नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की ऑडिट रिपोर्टों की गहन समीक्षा कर वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है।
पवन सिंह चौहान की इस समिति में एंट्री को सरकारी खर्चों पर कड़ी निगरानी और जवाबदेही को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। समिति के माध्यम से विभिन्न विभागों और स्वायत्त संस्थाओं के वित्तीय कार्यों की समीक्षा की जाती है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि जनता का धन सही उद्देश्य और नियमानुसार खर्च हो। ऐसे में उनके अनुभव और कार्यशैली से समिति के कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मनोनयन के उपरांत पवन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक लेखा समिति का सदस्य बनना उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे सरकार के सभी विभागों और संस्थाओं के वित्तीय कार्यों की निष्पक्ष, तथ्यात्मक और गंभीर समीक्षा कर पारदर्शिता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
राजनीति के साथ-साथ शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे पवन सिंह चौहान का अनुभव समिति के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में वित्तीय सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES