Breaking News

बाबा साहब ने समानता, स्वतन्त्रता, और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संदेश दिया: अनिल दुबे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के नेतृत्व में रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि एक गरीब परिवार में जन्मे बाबा साहब एक ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने न केवल समाज के दलित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया बल्कि समूचे भारतीय समाज को समानता, स्वतन्त्रता, और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का भी संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे बड़ा हथियार मानते हुए शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो का नारा दिया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवकरण सिंह, रजनी कांत मिश्रा, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, बी एल प्रेमी, सम्राट सिंह चैहान, अफसर अली, मयंक त्रिवेदी, अशोक कुमार तिवारी आदि प्रमुख थे।

Check Also

केजीएमयू में दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण और समावेशी सहभागिता पर हुई विशेषज्ञों की पैनल चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक चिकित्सा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *