Breaking News

सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा 24 सितम्बर से इलाहाबाद, मिर्जापुर मंडलों के दौरे पर

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद किरनमय नंदा 24 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2021 तक रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर और भदोही जनपदों में रहकर पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे। वे वहां प्रेस को भी सम्बोधित करेंगे।
प्रत्येक जनपद में श्री नंदा दो दिन संगठन की स्थिति जानने के लिए बैठकें करेंगे। पहले दिन विधानसभावार विधानसभा के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, महासचिव तथा सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ बूथों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। दूसरे दिन जनपद में जिला कार्यकारिणी, सभी फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष एवं महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में आवेदक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं प्रमुख नेताओं से संगठन पर चर्चा करेंगे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *