Breaking News

अखिलेश ने स्व0 मोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 सितम्बर। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी नेता मोहन सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अखिलेश यादव ने कहा कि मोहन सिंह छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन और समाजवादी विचारधारा से जुड़ गए थे। उन्होंने आपातकाल सहित अनेक बार जन समस्याओं के लिए संघर्ष कतरे हुए जेल यातना भी भोगी है। वे तीन बार देवरिया से लोकसभा में निर्वाचित हुए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान भी मिला था। 1977 में जनता पार्टी से वे पहली बार बरहज से चुनाव लड़े और 1978 में जनता पार्टी की सरकार में वे लघुउद्योग राज्यमंत्री बने। वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता भी रहे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी तथा ओम प्रकाश सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES