Breaking News

पीएम, गृहमंत्री और अध्यक्ष का यूपी दौरा, बीजेपी की चुनावी घबराहट का संकेत- अजय कुमार लल्लू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 20 नवंबर। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी के ज़ोरदार अभियान की वजह से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में घबराहट दिख रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा यूपी में डेरा डालते दिख रहे हैं वह बताता है कि बीजेपी को यूपी में बुरी चुनावी हार की आहट मिल रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ये बयान जारी करते हुए कहा है कि जब कोरोना काल में यूपी के लोग एक आक्सीजन सिलेंडर के अभाव में तड़प-पड़प कर जान गंवा रहे थे, तो ये तमाम नेता नदारद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी राज में उत्तर प्रदेश में अपराध, महिला उत्पीड़न, छिनैती, बेरोजगारी, चरम पर है। लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को यहां की पीड़ित जनता नहीं दिखती है। यही नहीं, लखीमपुर में किसानों को कुचलकर मारने वाले आशीष मिश्र के पिता और किसानों को दो मिनट में ठीक कर देने का बयान देने वाले अजय मिश्र टेनी को अब तक गृहराज्यमंत्री पद से बरख़ास्त न करके वे किसानों के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से किया गया एक भी वादा यूपी की योगी सरकार ने पूरा नहीं किया लेकिन चुनाव सामने देख किसान हितैषी होने का विज्ञापन दिया जा रहा है। आज किसान एक हजार- ग्यारह सौ रुपये प्रति क्विंटल कीमत पर धान बेचनें को मजबूर हैं। किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस हों कांग्रेस पार्टी इस मांग की समर्थन करती है। संयुक्त किसान मोर्चा की लखनऊ पंचायत का कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है। अगले चुनाव में किसान विरोधी बीजेपी सरकार को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक नया सवेरा होकर रहेगा।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES