Breaking News

डालसा ने निकाली साईकिल रैली, दिया विधिक जागरूकता का संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनंजय कुमार।

जमशेदपुर 26 अक्टूबर। आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आयोजित भारत का अमृत महोत्सव व पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत डालसा का मोबाइल वैन मंगलवार को पोटका प्रखंड में कम्पेनिंग किया। इस दौरान डालसा टीम द्वारा तिलका मांझी स्टेडियम से बालीडीह गांव तक साईकिल रैली निकालकर ग्रामीणों को विधिक जागरुकता का संदेश दिया गया । इस अभियान में स्टेडियम से जुड़े ऐथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने भी साईकिल रैली में भाग लिया । इसके पूर्व डालसा टीम ने पोटका बाजार स्थित 10 प्लस 2 हाई स्कूल में छात्र व छत्राओं को विधिक जानकारी दिया ।

मौके पर डालसा टीम के पैनल अधिवक्ता सुरेश पाण्डेय ने स्कूली बच्चों को नागरिक के मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य के बारे में बताया और नालसा एवं झालसा के स्कीमों तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । वहीं पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शकील ने डालसा के उदेश्य एवं विभिन्न तरह के कानूनों के बारे में बताया । इस दौरान उन्होंने बाल विवाह , बालश्रम , महिला उत्पीड़न , मानव तस्करी , दहेज प्रथा , डायन प्रथा , यौन शोषण , सड़क दुर्घटना आदि कानूनों से स्कूली बच्चों को अवगत कराया । साथ ही अपने आस पड़ोस के विवादों को डालसा के माघ्यम से निपटाने की सलाह दिया और कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना डालसा का मुख्य उदेश्य है ।
मंगलवार को डालसा जागरूकता मोबाइल वैन पोटका प्रखंड के दर्जनों बस्तियों में गयी और वहां डोर टु डोर कम्पेनिंग कर ग्रामीणों के बीच पम्पलेट व बुकलेट बांटा गया । यह अभियान मंगलवार को पुरे जिले में सघन रूप से चलाया गया । डालसा के मिशन को गांव गांव तक पहुँचाने में पीएलवी एवं पैनल अधिवक्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं । मौके पर डालसा के जागरूकता अभियान में पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शकील , पैनल अधिवक्ता सुरेश पांडेय , पीएलवी नागेन्द्र कुमार , अरुण रजक , डोबो चाकिया , चयन कुमार मण्डल एवं छकू मांझी मौजूद थे। 2अक्टूबर से चला यह अभियान आगामी 14 नवम्बर तक चलेगा।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *