Breaking News

इस्कॉन मंदिर: आनंदम महोत्सव में फूलों की होली व गीता ज्ञान प्रतियोगिता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इस्कॉन मंदिर में होने वाले आनंदम महोत्सव में फूलों की होली, मंगल महा मिलन व गीता ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इस्कॉन मंदिर, लखनऊ द्वारा आयोजित आनंदम महोत्सव के सन्दर्भ मे एक प्रेस वार्ता में अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष ने बताया।
मन्दिर अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी रविवार को सायं 4 बजे से आनंदम मंगल महा मिलन में फूलों की होली होगी। आनंदम महोत्सव में G.K.D. राॅक बैण्ड की प्रस्तुति, निकेत प्रभु जी द्वारा संकीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभुपाद यूथ आर्मी एवं इस्कॉन गर्ल्स फोरम द्वारा नाट्य प्रस्तुति, गौरांग प्रभु द्वारा कथा, इनामी गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2025 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 11000/-, 5000/- एवं 3000/- इनामी राशि गणमान्य अतिथियों द्वारा वितरित की जायेगी। कलाकारों एवं भक्तों द्वारा फूलों की होली होगी तत्पष्चात सुस्वादिष्ट प्रसादम वृहद भंडारा होगा।
श्याम प्रभु ने बताया कि वर्ष 2015 से लखनऊ एवं आस-पास के शहरों में भक्ति वृक्ष कक्षाऐं की, घर-घर जाकर प्रचार किया और उससे तैयार हुये भक्तों का महोत्सव में समागम है। उक्त कार्यक्रम में गौरांग प्रभु, बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री, एवं जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री, की भी उपस्थिति होगी।

Check Also

स्वास्थ्य से खेती तक माइक्रोबायोम तकनीक का सहारा लेगी योगी सरकार, तैयार हुआ प्लान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, नदियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *