Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी में स्वर्णकार समाज के सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया और कवि गोष्ठी में कविताओं के आनंद में श्रोता झूमे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के पूर्व डिप्टी सभापति एवं प्रदेश अध्यछ ऋषि मोहन वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री आशीष वर्मा तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल मौजूद रहे। कवयित्री डॉ. सरिता सिंह ने प्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।
राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश प्रदेश अध्यछ ऋषि मोहन वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। शिक्षित युवा समाज के उत्थान में मार्गदर्शक होते है, उन्हें हमेशा शिक्षा में निरंतर अग्रशील होते रहना चाहिए । उन्होंने स्वर्णकार समाज के बच्चों को सरकारी सेवा में चयनित होने पर उनके पिता को प्रशस्तिपत्र एवं स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख़्य अतिथि अजय कुमार स्वर्णकार की “60 – 70 के दशक के लोगों का बचपन” कविता ने लोगो का मन मोह लिया। कवि गोष्ठी में सीवान से चल कर आये वरिष्ठ कवि सुभाष यादव, कवयित्री डॉ. सरिता सिंह, प्रमोद चोखानी, रमाकांत त्रिपाठी एवं गौतम गोरखपुरी की काव्य प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन ई. मिन्नत ने किया।
आयोजक राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी ने आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान समाज में सेवा के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। इस दौरान सुधाकर जायसवाल, विजय वर्मा, विकास गोयल, वसीम खान, राजीव शर्मा, जगदीश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, शशि महरोत्रा, अजय सिंह, जितेंद्र वर्मा ,एवं प्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।

Check Also

चार हत्याओं के पीछे और कौन? कॉल डिटेल ने बढ़ाई पुलिस की शंका, प्रयागराज हत्याकांड में नए सुराग की तलाश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार सामूहिक हत्याकांड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES