Breaking News

शिक्षक समाज की नींव, पुरानी पेंशन बहाली कांग्रेस की प्राथमिकता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अनुराग वर्मा
लखनऊ 10 सितंबर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शिक्षकों के बीच में पैठ बनाने की कमर कस ली है। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में हुई शिक्षक कांग्रेस की बैठक में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और शिक्षकों के बीच में कांग्रेस के संगठन विस्तार पर भी रणनीति बनी, जिसमें शिक्षकों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भी बात रखी गई और उसके साथ-साथ शिक्षक मेनिफेस्टो के माध्यम से शिक्षकों के बीच में संगठन विस्तार की रणनीति के साथ भाजपा सरकार द्वारा की जा रही शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की साजिश पर भी गंभीर चर्चा हुई और वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय जिसको भाजपा सरकार द्वारा समाप्त कर दिया हैं, उनके मानदेय के लिए आंदोलन की रणनीति बनी।

बैठक का संचालन डा प्रमोद कुमार ने किया, आज की शिक्षक कांग्रेस की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला-शहर अध्यक्ष, जिलों के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार सिंह-प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सेवा शिक्षा चयन आयोग का गठन कर भाजपा सरकार संविधान की अवहेलना कर रही है। चयन बोर्ड की धारा 18 व धारा 12 के द्वारा प्रदत्त मिली सेवा सुरक्षा को समाप्त कर शिक्षकों की नौकरी खत्म करना चाहती है। शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों के भविष्य को खतरे में डाल रही है, सरकार की नीतियां सिर्फ और सिर्फ निजीकरण की तरफ है जिससे शिक्षक जो समाज की नीव है और भारत के भविष्य के लिए दिन-रात काम करता है, उनके ही भविष्य को खतरे में डाला जा रहा है,  भाजपा समाप्त कर निजीकरण की साजिश रच रही है।

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मार्तंड सिंह, प्रोफेसर यशपाल सिंह, प्रोफेसर पी0के0 पचौरी, संजीव कुमार,  प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 एच0एन0उपाध्याय, कमलेश सिंह यादव, महासचिव श्रीमती निधि तिवारी, डॉ एस के दुबे, डॉ लोकेश शुक्ला, डॉ0 प्रवेश यादव, डॉ0 अमित राय, प्रदेश सचिव मनोज कुमार, फिरोज खान, नंदलाल यादव, अरविंद मौर्या, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, मोहम्मद मोबीन, शिव शंकर मौर्य, अरविंद कुमार, मोहम्मद शाहिद, शहर अध्यक्ष लखनऊ मोहम्मद आरिफ सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES