Breaking News

हरियाली तीज पर यमुना अपार्टमेंट की महिलाओं ने मनाया उत्सव

– महिलाओं ने तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित किया
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम ग्रैंड JBR में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
परंपरागत पूजा और मंगल गीतों से शुरू हुए आयोजन में समूह नृत्य, एकल नृत्य, भजन और कजरी गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। सावन के गीतों पर सामूहिक गायन के साथ माहौल और भी मनभावन हो गया। इस मौके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें सीमा चौधरी को विजेता घोषित किया गया। उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया। सभी महिलाओं को पौधे भेंट किए गए और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। सामूहिक नृत्य और प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सोसाइटी की सदस्य सुमन ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी और परंपरा दोनों को साथ लेकर चलते हैं।

Check Also

शहीद जयदेव कपूर की वीरगाथा पहुंचेगी हॉलीवुड की धरती, न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल में चयन

– न्यूवेव एआई फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयनित हुआ वीडियो एल्बम, 19 सितंबर को शहीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES