Breaking News

ये बिजली विभाग है, तीन महीने से मोबाइल पर बिल ही नहीं आ रहा, कब दूर होगी समस्या ?

– अक्तूबर का भी बिजली का बिल अनेक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर अभी तक नहीं आया, कारण भी नहीं बता रहा बिजली विभाग।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। राजधानी के अधिकांश विद्युत उपभोक्ताओं, जिनके यहां स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं के मोबाइल पर तीन महीने से बिजली का बिल नहीं आ रहा है। उपभोक्ता जब इंतजार करने के बाद रीडिंग नोट करके लेकर उप केन्द्र पर जमा करने जाता है तो जमा करने वाला कहता है कि आपका बिल कंम्पयूटर पर ही नहीं शो कर रहा है थोड़ा और इंतजार कर लीजिए या बाबू से बिल बनवाकर लाइये तब जमा होगा। जुलाई महीने तक बिल 4 तारीख तक मोबाइल पर आ गया था। आमतौर पर हर महीने की 4 या 5 तारीख तक बिल लोगों के मोबाइल पर आ जाता है। अगस्त, सितंबर माह का बिल नहीं आया और अब अक्तूबर का भी बिल आज 18 नवंबर तक अनेक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर नहीं आया है। ये समस्या किसी एक क्षेत्र की न होकर पूरे शहर की है।
बताया जाता है कि विद्युत उपकेंद्र पर रीडिंग नोट कर लेकर जाने पर वही जवाब मिल रहा है कि सैकड़ों लोगों का बिल इस महीने भी अभी तक कंम्पयूटर पर शो नहीं कर रहा है। थोड़ा इंतजार कर लें या बिल बनवाकर लाइये तभी जमा होगा। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देंगे ? मजे की बात यह है तीन महीने से न तो बिल मोबाइल पर आ रहा है, न ही लेसा का कोई जिम्मेदार ये बता रहा है कि ये समस्या क्यों है और कब तक दूर होगी ? अधिकांश क्षेत्रों में तो मीटर रीडर भी आता नहीं है, कुछ को छोड़ दीजिए तो अधिकांश उपभोक्ता बिजली का बिल हर महीने समय से करता है, तीन महीने से मोबाइल पर बिल न आने से उसे विद्युत उपकेंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहें हैं।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES