Breaking News

STF : अन्तर्राज्यीय स्तर के 2 अंग्रेजी शराब तस्कर गिरफ्तार, 480 पेटी शराब बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सुल्तानपुर 11 सितम्बर। दिनांक 11.09.2023 को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को नवेन्दु कुमार, Dy.S.P. S.T.F. इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में S.I. रणेन्द्र कुमार सिंह, H.C. संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, रोहित सिंह, आरक्षी किशन चन्द्र व चालक रविकान्त सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 480 पेटी अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये) व तस्करी में प्रयुक्त वाहन आइसर डीसीएम HR 64A 8178 बरामद करने में UPSTF को लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 122 कि0मी0 (संकेतांक), थाना क्षेत्र कूरेभार, सुल्तानपुर से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1- नरेन्द्र सिंह पुत्र मराता, निवासी ग्राम बरनाला, थाना पन्देखरा साहब, पो0 बलदेव नगर, जनपद अम्बाला, हरियाणा (चालक)।
2- जोगेन्द्र सिंह पुत्र सतबीर सिंह, निवासी 616/18 शिव कालोनी सफीदो रोड़ झोटा फार्म के पास ग्राम जिन्द सीटी, थाना जिन्द, जनपद जिन्द, हरियाणा (सह चालक) को
गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना कूरेभार, जनपद सुल्तानपुर में मु0अ0सं0- 234/2023 धारा: 419/420 /467/468/471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES