Breaking News

बच्ची की जिद पर सीएम योगी ने खाई मिठाई… राखी बंधवाकर दिया आशीर्वाद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। काकोरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बालिकाओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची ने उनसे मिठाई खाने की जिद की, जिस पर योगी मुस्कुराए और मिठाई खाकर बच्ची को आशीर्वाद दिया। इस पल पर मुख्यमंत्री भी काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि आने वाले त्योहारों में भले ही महंगी मिलें, लेकिन स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीदारी करें। कार्यक्रम में मौजूद बच्चियों को सीएम योगी ने गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES