Breaking News

लोकदल का आरोप: बिहार में 5 लाख डुप्लीकेट वोटर, बीजेपी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
पटना। लोकदल ने बिहार में मतदाता सूची को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि राज्य में करीब पांच लाख डुप्लीकेट वोटर मौजूद हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि जब वोटर लिस्ट ही गड़बड़ है तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि “बीजेपी को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डुप्लीकेट वोटर पहले से ही उनके पक्ष में माहौल बना रहे हैं।” लोकदल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि बिहार की मतदाता सूची की तत्काल जांच कराई जाए और फर्जी व डुप्लीकेट नामों को हटाया जाए। पार्टी ने कहा कि ऐसा कदम लोकतंत्र की गरिमा और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES