Breaking News

प्राण प्रतिष्ठा होते ही रोम रोम पुलकित हो उठा: संजय गुप्ता

– व्यापारियों की भक्ति और जोश दिखा सातवें आसमान पर

– राजधानी के व्यापारियो ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखा

– 22 जनवरी को हर साल मनाएंगे दिवाली : संजय गुप्ता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 जनवरी। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी के व्यापारियों में अत्यधिक जोश देखने को मिला, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के पदाधिकारियों ने कमता तिराहे पर समारोह का सीधा प्रसारण देखा

एल ई डी स्क्रीन पर भगवान राम की भव्य मूर्ति के दर्शन करते ही व्यापारी भाव बिहबल हो गए तथा एल ई डी स्क्रीन पर ही भगवान राम की मूर्ति को तिलक किया, उन्हें पुष्प अर्पित किए तथा भोग लगाया तथा व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट में जमकर बड़ी दिवाली मनाई व्यापारियों ने दीपक जलाए मिठाइयां पार्टी और जमकर आतिशबाजी की साथ ही साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा पत्रकारपुरम ,कपूरथला, कंचना बिहारी मार्ग, अमीनाबाद , गुइंन रोड, कंचना बिहारी मार्ग, कमता, चिनहट, जूते वाली गली, बताशे वाली गली, नाका हिंडोला ,भूतनाथ सहित अनेक स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ किये तथा बूंदी ,कढ़ी -चावल, पूरी- सब्जी के भंडारे लगाये
भूतनाथ मार्केट में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की तरफ से बड़ी दीपावली मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आज का दिन युगों युगों तक याद रखा जाएगा उन्होंने मोदी के सरहना करते हुए कहा मोदी जी ने वह काम कर दिया जो कई युग से लोग नहीं कर पा रहे थे

उन्होंने सभी को बधाई दी कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मनीष पांडे, अशोक यादव,  अनिला अग्रवाल, कमल अग्रवाल , अमिताभ श्रीवास्तव , मनोज अग्रवाल, राजेस सक्सेना, गिरीश भार्गव , ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, राजवीर सिंह,  राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अमित दीक्षित, अंजली मोर्य, रितु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES