Breaking News

बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्रों ने I.G.C.S.E. (कक्षा-10) एवं A-लेवल (कक्षा-12) की कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षाफल देकर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (C.A.I.E.) ने मार्च 2024 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं।
इस वर्ष,I.G.C.S.E. (कक्षा-10) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में C.M.S. छात्रों ने 48 A ग्रेड एवं 57 A ग्रेड अर्जित कर अपने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अंशिका सेठ ने 6 A ग्रेड एवं 1 A ग्रेड, नयनतारा भाटिया ने 5 A ग्रेड एवं 1 A ग्रेड, अर्णव अग्रवाल ने 4A ग्रेड एवं 3A ग्रेड, उथित यादव ने 4A ग्रेड एवं 2 A ग्रेड, अक्षिता श्रीवास्तव एवं खुशी सिंह ने 4 A ग्रेड एवं 1 A ग्रेड, मुस्तफा नबी शाह ने 3 A ग्रेड एवं 4 A ग्रेड, अर्जुन देव बाबर एवं अनुश्री जालान ने 3 A ग्रेड एवं 2 A ग्रेड अर्जित कर टॉप किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. कैम्ब्रिज की छात्रा अंशिका सेठ एवं आर्यन राजशेखर ने क्रमशः केमिस्ट्री एवं मैथ्स में 98-98 अंक अजित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर अक्षिता श्रीवास्तव एवं अर्णव अग्रवाल को आई.सी.ई. सार्टिफिकेशन में डिस्टिंक्शन अर्थात विशेष योग्यता से नवाजा गया है।
इसी प्रकार A लेवल (एडवांस लेविल) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा (कक्षा-12) में सुमाया ने 3 A ग्रेड एवं शुभ ने गणित में A ग्रेड अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे अपने मेधावी छात्रों पर गर्व है। सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन की कोआर्डिनेटर मसीरा आरिफ ने भी छात्रों को बधाई दी है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस का कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सी.ए.आई.ई. (कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल असेसमेन्ट एजूकेशन) द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो छात्रों को इण्टरनेशनल जनरल सार्टिफिकेट ऑफ सेकेण्डरी एजूकेशन (आई.जी.सी.एस.ई.) एवं A लेवल सार्टिफिकेट प्रदान करता है, जिसे सारी दुनिया के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में मान्यता प्राप्त है।

Check Also

लूट, हत्या व नगर निगम लाइसेंस शुल्क के विरोध पर सड़कों पर निकले सर्राफा व्ययवसाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष एवं ऑल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES