Breaking News

धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, कंधई पुलिस की सख्त कार्रवाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मिराज अली समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने बताया कि पहले कोर्ट मैरिज करवाई गई और फिर निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जबरदस्ती की इस पूरी साजिश का पर्दाफाश एसपी डॉ. अनिल कुमार के सख्त निर्देश पर किया गया। कंधई थाना पुलिस ने मजिसता मोड़ से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी मिराज अली, पीड़िता के ही गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी और कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी को भी जबरन धर्म परिवर्तन या सामाजिक धोखाधड़ी की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES