Breaking News

निरीक्षक, आरक्षी और चतुर्थ श्रेणीकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में हुई 25 फीसदी की वृद्धि – एसीएस अवनीश कुमार अवस्थी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में शासन द्वारा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, लिपिक संवर्ग, मुख्य आरक्षी और आरक्षी पद के कर्मियों के लिए उनके पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि की गयी है। साथ ही नागरिक पुलिस व पीएसी के फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी पद के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2000 रूपये सिम भत्ता दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षक/उपनिरीक्षक/लिपिक संवर्ग को वर्तमान में अनुमन्य भत्ता 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये, मुख्य आरक्षी/आरक्षी को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1500 रूपये से बढ़ाकर 1875 रूपये तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को वर्तमान अनुमन्य भत्ता 1350 रूपये से बढ़ाकर 1688 रूपये करने का निर्णय लिया गया है। एसीएस होम ने यह भी बताया कि प्रदेश के अन्दर कानून-व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने, विभिन्न घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा घटना स्थल पर शीघ्रातिशीघ्र पहुंचने के दृष्टिगत पीएसी व नागरिक पुलिस के फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी तक के कर्मियों को वार्षिक रूप से 2,000 रुपए का सिम भत्ता 2 भागों में प्रथम जनवरी में रूपये 1000 (जनवरी से जून) एवं द्वितीय जुलाई में रूपये 1000 (जुलाई से दिसम्बर) दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Check Also

लखनऊ में साधना श्रृंखला 2026 की कार्यशाला संपन्न, प्रशिक्षण संस्थानों को बेहतर बनाने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। क्षमता विकास आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *