Breaking News

काशी में खाता ना खोल पाएं देश विरोधी तत्व-स्वतंत्र देव सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 29 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के सेवापुरी रोहनिया में जनसभा तथा उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनता का आह्वान करते हुए कहा कि काशी के लोगों की जिम्मेदारी है कि बाबा विश्वनाथ की इस नगरी में देश विरोधी तत्वों का खाता न खुलने पाए।
उन्होंने कहा कि आधुनिक युग के भागीरथी प्रधानमंत्री मोदी ना सिर्फ यहां के सांसद है बल्कि आप लोगों के परिवार के सदस्य के तौर पर काशी का कायाकल्प कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के शब्दों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी 2014 में चुनाव लड़ने के लिए काशी आए थे तब उन्होंने कहा था – “ना तो मैं यहां आया हूं और ना मुझे किसी ने भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। आज हम काशी का यह भव्य रूप देख कर कह सकते है कि मोदी जी ने एक पुत्र के रूप में माँ गंगा और काशी के प्रति अपना धर्म निभाया है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की डबल इंजन की सरकार में पिछले पांच सालों में प्रदेश में रोजगार के लाखों अवसर सृजित हो रहे है, काशी में ही सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए है। मोदी जी तो काशी के लिए इतने संवेदनशील हैं कि व्यक्तिगत तौर पर हर योजना का स्वयं निरीक्षण करते हैं। देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक बैठक में भी हिस्सा लिया।

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES