Breaking News

सोने की चेन चोरी मामले में आरोपी अरेस्ट, शरारती तत्वों ने प्रतिमा तोड़ी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। वाराणसी में लंका थाने की पुलिस ने चेन चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राचीन काली मंदिर में मां की प्रतिमा तोड़ दी गई। ऑटो सवार महिला से सोने की चेन चोरी मामले में आरोपी कविता को लंका पुलिस ने सोमवार को भगवानपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। कब्जे से 2360 रुपये नकद बरामद हुए। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि भोगाबीर निवासी स्वीटी सिंह ने 8 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। ऑटो में सफर के दौरान एक महिला ने सोने की चेन चोरी कर ली। सीसी टीवी फुटेज और ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू हुई और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र की मूल निवासी कविता वर्तमान में राजघाट पर किराये के मकान में रहती है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में प्राचीन काली मंदिर में रविवार की रात शरारती तत्वों ने मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान लाइट, बल्ब व अन्य उपकरणों में तोड़फोड़ की। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने यह कृत्य किया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर संतों को सौंपी जाए जिम्मेदारी : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES