Breaking News

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में सीजेएम ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनंजय कुमार

जमशेदपुर/ अक्टूबर। विगत दिवस विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार के निर्देश पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव) के उपलक्ष्य में पूर्वी सिंहभूम जिले के चार प्रखंडों में लीगल इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। धालभूम अनुमंडल अन्तर्गत गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर) प्रखंड में उक्त कैम्प का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार ने किया।
मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव तथा रजिस्ट्रार मयंक मलियांज मौजूद थे। इसी तरह बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड में इंपावरमेंट कैम्प का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने किया। उक्त अवसर पर प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी सुप्रिया रानी तिग्गा मौजूद थी। जबकि पोटका प्रखंड में आयोजित कैम्प का उद्घाटन सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) निशांत कुमार ने किया। जमशेदपुर प्रखंड में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि भारत उत्सव प्रेमी देश है। आज का आय़ोजन भी एक उत्सव के समान है जिसमें जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालसा के निर्देशन में न्यायिक पदाधिकारी भी कानूनी मामलों के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की मोनिटरिंग और उसका लाभ सही लोगों को मिले इसके प्रयास में लगे हैं, आज का आयोजन भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने सभी लाभुकों से परिसंपत्तियों का सही सदुपयोग करने की अपील की। मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने नालसा, झालसा एवं डालसा की ओर से किए जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी उपस्थित जन समूह को दी। वहीं रजिस्ट्रार मयंक मलियांज ने विभिन्न कानूनों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पशूपालन पदाधिकारी ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने की। मौके पर बीडीओ प्रणीण कुमार, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, स्रूति कुमारी, सुपरवाइजर पुतूल सिंह आदि मौजूद थी।
इस उत्सव में इन्हें मिला लाभ – कन्यादान योजना -10
पेंशन योजना-13
पीएम आवास योजना-05
छात्रवृति- 05
व्हीलचेयर-05
वैशाखी-02 एव 40 महिला समूह को क्रेडिट लिंकेज के तहत- 40 लाख रुपया प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे जहां लोगों को जरूरी सलाह के साथ योजनाओं से अवगत कराया जा रहा था। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्टॉल का भी अवलोकन किया। स्टॉल लगाने वालों में ग्रामीण विभाग विभाग की ओर से मनरेगा, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन योजना, कृषि, पशूपालन, मतस्य, डालसा, बाल विकास परियोजना की ओर से ट्राई साइकिल वितरण आदि शामिल थे।
डालसा ने गांव-गांव मे सघन रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस टीम में शामिल पैनल अधिवक्ता मोहम्मद शकील, सुरेश पांडेय एवं पीएलवी नागेन्द्र कुमार, शिव शंकर महतो, नन्दा रजक, फटिक चन्द्र महतो ने जागरूकता मोबाइल वैन के माध्यम से शुक्रवार को पटमदा के सुदूर गावों में डोर-टु-डोर कम्पेनिंग कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डालसा टीम के लोग पटमदा प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल माचा एवं आदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल बंगुरदा में भी जाकर वहां पढ़ने वाले स्कूली छात्र-छत्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया और उनके अधिकार व कर्त्तव्य के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उन सभी के बीच कानून एवं सरकारी योजनाओं से सम्बंधित पम्पलेट व बुकलेट भी बाटें गए। यह अभियान आगे भी पुरे जिले में 14 नवम्बर तक लगातार चलताा रहेगा। बताते चलें कि कल शनिवार 30 अक्टूबर को घाटशिला के सभी प्रखंडों में भी डालसा द्वारा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा और लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियां वितरित की जायेगी।

Check Also

गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज, जिसदिन गोहत्या रुकेगी उसदिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरु हो जाएगा: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा रामराजातल्ला/ हावडा। गोध्वज स्थापना भारत यात्रा के १२वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES