Breaking News

सिट्रोएन इंडिया ने 5.25 लाख से शुरू किया नई C3X

– 15 नए फीचर्स, स्पीड लिमिटर, 360° कैमरा और एडवांस्ड सुरक्षा सुविधाओं के साथ।

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार

सिट्रोएन इंडिया ने आज नई सिट्रोएन C3X रेंज को 5.25 लाख रुपये के शुरुआती मूल्य पर लॉन्च किया, जिसमें 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल आराम, सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन मिश्रण पेश करता है। नई C3X में प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री और पुश स्टार्ट सिस्टम, स्पीड लिमिटर (सेगमेंट में पहली बार), क्रूज़ कंट्रोल, 7 व्यूइंग मोड्स के साथ हैलो 360° कैमरा सिस्टम, इलेक्ट्रोक्रोमिक आईआरवीएम, फुल एलईडी सेटअप, और वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो के साथ 26 सेमी टचस्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ईएसपी, एबीएस+ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, आईसोफिक्स, टीपीएमएस और पेरिमीट्रिक अलार्म शामिल हैं। पावर विकल्प में 1.2 लीटर प्योरटेक 82 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और 1.2 लीटर प्योरटेक 110 टर्बो इंजन उपलब्ध हैं, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक या मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
कंपनी ने बताया कि यह एसयूवी 180 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, विशाल केबिन, 315 लीटर बूट स्पेस और भारतीय सड़कों के लिए खास डिजाइन किए गए ‘फ्लाइंग कारपेट’ सस्पेंशन के साथ आती है। ट्रॉपिकलाईज़्ड ऑटोमैटिक एसी, थिएटर-स्टाइल रियर सीटिंग और बड़े व्हीलबेस के कारण इसमें लंबी यात्राओं का अनुभव और भी आरामदायक हो जाता है।
स्टेलैंटिस इंडिया के एमडी एवं सीईओ शैलेष हजेला ने कहा कि सिट्रोएन C3X को बेहतर फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई C3X सभी सिट्रोएन डीलरशिप पर उपलब्ध है।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *