Breaking News

25 कंपनियों ने दिया 172 दिव्यांग युवाओं को रोजगार

– दिव्यांगजन रोजगार मेला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन रोजगार अभियान के तहत डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में विशेष रोजगार मेला आयोजित हुआ। यह अभियान 6 से 13 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चल रहा है।
मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन की उपस्थिति में किया। मिशन निदेशक ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि दिव्यांगजन को भी समान अवसर मिलना चाहिए ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। उन्होंने नियोक्ताओं से अधिक संख्या में दिव्यांग युवाओं को सेवायोजित करने का आग्रह किया।
रोजगार मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स लि0, अमेज़न, टीएमसी, बिलियंस ऑफ़ माइंड, वी-मार्ट, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स सहित 25 कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए 325 दिव्यांग प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया, जिनमें से 172 को मौके पर नौकरी के ऑफर मिले। मेले में सीआरसी द्वारा सहायक यंत्रों का प्रदर्शन और पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी गई, वहीं एमएसएमई विभाग ने स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव, सहायक सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES