Breaking News

निहारिका का नया एल्बम ट्वेंटी 19

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इस पीढ़ी की कलाकार निहारिका ने अपना एल्बम “ट्वेंटी 19″ जारी किया है। जो एक ऐसी दुनिया के सफर पर ले जाता है, जहां भावनाएं दिल को छू लेने वाले गीत के साथ हिलोरे खाती हैं। निहारिका ने साधारण प्रेम गीतों की सीमाओं से परे हटकर एक ऐसी भावनात्मक कहानी बुनी है जो उनकी नई एल्बम के तीन ट्रैक – ‘दिमाग ख़राब’, ‘जाना’ और ‘लौटा दे में’ बयां हो रही है।
दिल से एक कहानीकार और प्रसिद्ध पश्चिमी कलाकारों की याद दिलाने वाली मनोरम आवाज की मल्लिका निहारिका अपने हर एक ट्रैक के साथ श्रोताओं को एक सफर पर ले जा कर सही राह दिखाती है। ”दिमाग ख़राब” प्यार में अंधे होने की मासूमियत को दिखाता है, जबकि ”जाना” ब्रेकअप की कड़वी वास्तविकता का सामना कराता है, प्यार के खट्टे-मीठे लम्हों को सामने लाता है। एल्बम का आखिरी ट्रैक “लौटा दे में” एक भावनात्मक चरमोत्कर्ष है, जो दिल को झकझोर देने वाला गीत है। यह जाने देने के संघर्ष को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है। “ट्वेंटी 19” प्यार के उतार-चढ़ाव भरी दुनियां का सफर है, जहां निहारिका श्रोताओं पर इस बात को छोड़ती है, की वह अपनी कहानी धुनों में स्वयं बुन लें।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *