Breaking News

सांसद राजनाथ सिंह से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल 

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 नवम्बर। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल एवं संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन एवं ट्रांसपोर्ट नगर ट्रांसपोर्ट यूनियन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से की भेंट मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को भेंट मुलाकात हेतु समय दिए जाने के साथ लखनऊ में कराए जा रहे चौमुखी विकास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री को दुशाला उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान कियां। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री से पूरे देश में जीएसटी की दर एक समान किया जाए डीजल पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए जीएसटी विभाग के द्वारा बिना किसी शिकायत के व्यापारियों के यहां मारे जा रहे छापे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने कुकरेल नदी के सौंदर्यीकरण के नाम पर अकबरनगर भीखमपुर के व्यापारियों और आम जनता की बात भी रखी। सीलिंग के नाम पर उद्यमियों व्यापारियों के शोषण के मुद्दे के साथ व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस को प्राथमिकता पर बनाए जाने की बात को रखा। हाउस टैक्स के नाम पर नगर निगम के द्वारा किए जा रहे उद्यमियों व्यापारियों सहित आम जनता के शोषण का मुद्दा भी प्रमुख रहा। आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो कानून व्यवस्था और दुरुस्त हो ऑनलाइन कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए की बात पुरजोर ढंग से कही। सब सुनने के बाइ रक्षा मंत्री ने सारी मांगों का सम्मान जनक एक.एक करके समाधान कराये जाने का आष्वासन दिया। रक्षा मंत्री जी ने उद्यमियों व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को आने वाले दीपावली के त्यौहार की बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश पदाधिकारी नीरज गुप्ता, ताज खान, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, निलेश सिंह, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन के प्रभारी अमित शर्मा एवं निर्दलीय सभासद अशोक उपाध्याय उपस्थित थे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES