Breaking News

LDA : नागरिक सुविधा दिवस पर मण्डलायुक्त ने जन शिकायत के निस्तारण के दिये निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अक्टूबर। लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को नागरिक सुविधा दिवस में मण्डलायुक्त, लखनऊ डाॅ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जन सामान्य की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा इनके निस्तारण के सम्बंध में सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई के दौरान तीन ऐसे फरियादी भी पहुंचे जिनके द्वारा पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ। इस पर मण्डलायुक्त ने समस्त विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जन सामान्य की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करायें। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि नागरिक सुविधा दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 18 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अवशेष प्रकरणों को सम्बंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया है। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्नवत है:-
1. लखनऊ विकास प्राधिकरण-46
2. नगर निगम-14
3. पुलिस विभाग-04
4. जिला प्रशासन-02

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES